CRIME NEWS: नशा तस्कर व पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली - Seva Bharat Times

CRIME NEWS: नशा तस्कर व पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। स्मैक की तस्करी कर रहा तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। आरोपी तस्कर से पुलिस ने 140 ग्राम स्मैक बरामद किया है। आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी और वन तस्करी में जेल जा चुका है। आरोपी बहेड़ी से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। पकड़े जाने के बाद पुलिस तस्कर की कुंडली खंगालने में जुटी है।

नानकमत्ता थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पांव में गोली लगी है। घायल तस्कर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी से टीम ने 140 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक बीती देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। जैसे ही थाना टीम गांव पसैनी जाकर गश्त कर रही थी। तभी रात 12ः30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर जंगल की ओर तेजी से भागने लगा।

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दु निवासी पसैनी नानकमत्ता बताया। आरोपी ने बताया कि वह ग्राम बिसोटा और आसपास के गांव से और बहेड़ी से स्मैक खरीद कर बेचता है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा, 4 कारतूस भी बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है। कुलविंदर पूर्व में स्मैक तस्करी और वन तस्करी में भी कई बार जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *