CRIME NEWS: मुठभेड के बाद दो पैट्रोल पंपों में डकैती डालने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार - Seva Bharat Times

CRIME NEWS: मुठभेड के बाद दो पैट्रोल पंपों में डकैती डालने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार डकैतों से लूटी गयी नकदी, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।

उधमसिंह नगर। जिले के खटीमा और किच्छा के पेट्रोल पंप पर तमंचे की नोक पर डकैती डालने वाले पांच आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। जिसके बाद पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार डकैतों से लूटी गयी नकदी, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार किच्छा और खटीमा के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच डकैतों को जनपद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें एक डकैत के पैर में गोली लगी है। घायल डकैत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल डकैत से अस्पताल में पूछताछ की।

डकैती की घटना में शामिल अन्य दो आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक 24 और 26 अप्रैल की रात्रि में खटीमा और किच्छा क्षेत्र में दो बाइकों में सवार 7 डकैतों द्वारा तमंचे की नोक पर पंप कर्मचारियों से हजारों रुपए की ड़कैती को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से दोनों थानों की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लूट के इरादे से नानकमत्ता और खटीमा के बीच के क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। इस पर कोतवाली किच्छा और खटीमा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान डकैतों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर झोंकी तो एक डकैत सूरज उर्फ माफिया घायल हो गया। घायल को हिरासत में लेकर नानकमत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्रथमिक उपचार के बाद डकैत को हायर सेंटर रेफर किया गया है। फरार हुए अन्य चार डकैतों को पुलिस टीम ने दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *