हरिद्वार में ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन 26 सितंबर कोः विशाल शर्मा  - Seva Bharat Times

हरिद्वार में ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन 26 सितंबर कोः विशाल शर्मा 

सम्मेलन में प्रदेश भर से ब्राह्मण भारी संख्या में शिरकत करेंगे

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि महासभा के तत्वावधान में आगामी 26 सितंबर को 11 बजे पूर्वान्ह सुभाष गढ़, ज्वालापुर, हरिद्वार में विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश भर से ब्राह्मण भारी संख्या में शिरकत करेंगे। प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठनों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

मायापुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री शर्मा ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन राज्य के सभी जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। विगत दिनों महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एक दस सूत्री मांग पत्र दिया था। यदि एक माह के भीतर उक्त मांगपत्र पर सरकार कोई सकारात्मक कार्यवाही नही करती तो महासभा धरना, प्रदर्शन, क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल से भी नहीं चूकेगी।

महासभा का नारा है, हर ब्राह्मण की यही पुकार,अबकी बार आर या पार, वोट नहीं चोट। श्री शर्मा ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर ब्राह्मण एकता को मजबूत करें। प्रेस वार्ता से पूर्व महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। तत्पश्चात ब्राह्मण नेताओं ने रानीपुर मोड पर स्थित परशुराम चौक पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक, हेमचंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित भट्ट, गोविंद बल्लभ पांडे, महामंत्री महासभा, जेपी जुयाल, प्रदेश संयोजक, अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद, मनोज गौतम-प्रदेश अध्यक्ष, एकता परिषद, पंडित बालकृष्ण शास्त्री, मार्गदर्शक, डा.वी.डी.शर्मा-प्रदेश महामंत्री एकता परिषद, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा,  पवन पराशर, कमल शर्मा, विवेक तिवारी, कोमल शर्मा, राजकुमार शर्मा, संदीप, ऋषि, रविंद्र उनियाल, मनोज भारद्वाज, मधुकर शर्मा, भूपेंद्र  गौड, विनीत, सुनील पांडेय, नवनीश मोहन, अभिनव चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *