CIRME NEWS:अपराधियो पर दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी - Seva Bharat Times

CIRME NEWS:अपराधियो पर दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी

अपराधियो पर दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी, दून पुलिस ने दबोचा शातिर वाहन चोर, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 05 दुपहिया वाहन बरामद, अभियुक्त है नशे का आदी, अपनी नशे की पूर्ति के लिए दिया करता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम, चोरी के वाहनो को बिजनौर में बेचकर पैसा कमाने की थी अभियुक्त की योजना।

थाना- रायपुर

दिनांक 25.05.24 को वादी निवासी एमडीडीए चन्दर रोड डालनवाला द्वारा थाना रायपुर पर एमडीडीडीए चन्दर रोड से उनकी स्कूटी एक्टिवा नम्बर: यू0के0-07-एडी-5540 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर थाना रायपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक: 06-06-24 को वाहन चैकिंग के दौरान एक सदिंग्ध को दून वर्ल्ड स्कूल के पास गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अन्य स्थानों से भी दुपहिया वाहनों को चोरी किया जाना स्वीकार किया गया,

अभियुक्त की निशानदेही पर जैन प्लाट के पास जंगल से छिपाकर रखे गए चोरी के 04 अन्य वाहनो (स्कूटी) को बरामद किया गया। बरामद किये गये अन्य 04 वाहनो में से 02 वाहन पूर्व में अभियुक्त द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र से ही चोरी किये गये थे

अभियुक्त- मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष

????बरामदगी????

05 दुपहिया वाहन (स्कूटी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *