गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन पर रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में उनका भव्य स्वागत किया गया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गौचर और कर्णप्रयाग में उमड़ा जनउत्साह

मुख्यमंत्री के आगमन पर गौचर, कर्णप्रयाग और खेती समेत विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
आदिबद्री में दुकानदारों और बच्चों से मिले मुख्यमंत्री
भराड़ीसैंण जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों, स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री का यह सहज जनसंपर्क कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
लोगों के स्नेह के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर मिले स्वागत और सम्मान के लिए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।