थल सेना अध्यक्ष ने परिवार सहित किए बाबा केदार के दर्शन - Seva Bharat Times

थल सेना अध्यक्ष ने परिवार सहित किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग 08 जून 2025: रविवार सुबह बाबा केदार के दर्शनों के लिए भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों आम के साथ खास यात्री भी पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी परिवार संग बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे।

इस दौरान थल सेना अध्यक्ष ने बाबा केदार का पूजन किया। लगभग आधा घंटे तक उन्होंने परिवार संग बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। काफी देर तक उन्होंने धाम की भव्यता को भी निहारा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का यह धाम दिव्य और अद्भुत है। यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *