जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर - Seva Bharat Times

जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

विकासखंड जखोली के धारकुड़ी कोट बांगर में जंगल में चारा-पत्ती लेने गयी एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग महिला के पास पहंुचे। जिसे देख भालू भाग खड़ा हुआ। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह धारकुड़ी कोट बांगर की सुशीला देवी चारा-पत्ती लेने के लिए पास के जंगल गई थी। जहां घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर  हमला कर दिया। महिला के  शोर मचाने पर पास में मौजूद ग्रामीण तेजी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों को आता देख भालू महिला को छोड़कर भाग गया। भालू के हमले से महिला के चेहरे पर गहरा जख्म हो गया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायल महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वन विभाग के कर्मचारी अनूप सिंह ने बताया कि महिला पर भालू के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *