देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से उत्तराखंड की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मातृशक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि
महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से समाज में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर की भावना मजबूत होती है।
प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली और सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। महानवमी के अवसर पर हवन एवं कन्या पूजन के साथ मुख्यमंत्री आवास में धार्मिक वातावरण रहा।