डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई - Seva Bharat Times

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

सीएम बोले—डॉ. बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई दिशा

देहरादून। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बिसेन के दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विकास और सुशासन को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के व्यापक अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्वकारी अनुभव से राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी तथा सुशासन एवं जनकल्याण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने डॉ. बिसेन के सफल, यशस्वी और मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति को उत्तराखंड के संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्वों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *