हर ब्लॉक में बनेंगे 5 मॉडल गांव, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मदन कौशिक

???? देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने ग्राम विकास को नई दिशा देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर ब्लॉक में 5 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 7817 ग्राम पंचायतें हैं, जो पंचायतीराज व्यवस्था की सबसे छोटी लेकिन सबसे अहम इकाई हैं। ऐसे में इनका समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।

???? मॉडल गांव योजना से बदलेगी तस्वीर

मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में चयनित 5 मॉडल गांव विकास की मिसाल बनेंगे, जिनके आधार पर अन्य ग्राम पंचायतों को भी विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का स्तर तेजी से सुधरेगा।

???? सफाई और आधारभूत सुविधाओं पर फोकस

बैठक में मंत्री ने विशेष रूप से ड्रेनेज सिस्टम और कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं, वहां नए भवन निर्माण पर जोर दिया गया।

???? आय के नए स्रोत बनाने पर जोर

मंत्री ने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित किए जाएं, जिससे ग्राम पंचायतें आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बन सकें।

???? पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्ती

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं। साथ ही पंचायत भवनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, अपर सचिव श्याम सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *