आप कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में स्वच्छ छवि की सरकार दे सकती है : प्रवीण बंसल 

विकासनगर। आम आदमी पार्टी की ओर से गुरुवार को एटनबाग में घर-घर जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को गारंटी योजना की जानकारी दी। विधान सभा प्रभारी प्रवीण बंसल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में स्वच्छ छवि की सरकार दे सकती है। विकासनगर विधान सभा में आप का विधायक बनने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। कहा कि भाजपा, कांग्रेस के चहेते माफिया को अपना बिस्तर समेटना पड़ेगा। इस दौरान मनोज चौधरी, दीपू राठौर, राहुल भट्ट, मंजू, कोमल, दिव्या, संतोषी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *