बड़ी खबर: युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से की हत्या - Seva Bharat Times

बड़ी खबर: युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से की हत्या

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बुर्शम गांव एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या के बाद से युवक फरार है। राजस्व पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव की पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्या कर दी। वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।

बताया जा रहा है कि आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया है और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है।

शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी। शुक्रवार सुबह संतोष राम ने धारदार हथियार से अपनी ताई हेमंती देवी, ताऊ के बेटे की पत्नी रमा देवी और ताऊ की विवाहिता पुत्री माया देवी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गंगोलीहाट थाने से रेगुलर पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपी संतोष राम छलिया नृतक है। बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे की पत्नी डर से घर से कहीं चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *