जयानंद सेमवाल ब्राह्मण युवजन सभा के नगर अध्यक्ष बने - Seva Bharat Times

जयानंद सेमवाल ब्राह्मण युवजन सभा के नगर अध्यक्ष बने

देहरादून। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा महाराष्ट्र के राष्ट्रीय महासचिव अशोक भारद्वाज ने टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड के द्वारी गांव निवासी जयानंद सेमवाल को ठाणे, भायंदर इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। अशोक भारद्वाज के अनुसार उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अंकित चंसौरिया के अनुमोदन पर की गई है। अशोक भारद्वाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि जयानंद सेमवाल अपने कुशल नेतृत्व में युवा ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *