उत्तराखंड: राज्यपाल ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: राज्यपाल ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया

देहरादून/मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, कार्टोग्राफी से जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा की संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। इसके साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत और राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को जिस प्रकार दर्शाया गया है वह लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है अपने आप में अलग है।

उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार इस विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *