उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलिंडर फटने से तीन घायल - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलिंडर फटने से तीन घायल

टिहरी। जिले के थाना लमगांव के एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद गंभीर रूप से घायल है।

अन्य घायलों में रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव व अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *