सुहागरात से पहले दुल्हा पहुंचा जेल  - Seva Bharat Times

सुहागरात से पहले दुल्हा पहुंचा जेल 

हरिद्वार। शदियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। लेकिन दोनों पक्षों के आस-पास के होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़ंत हो गई। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चला गया। पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई। इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। लेकिन इस बीच बरातियों और घरातियों में तनातनी खत्म नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *