अलग - अलग दुर्घटना में दो लोगो की मौत  - Seva Bharat Times

अलग – अलग दुर्घटना में दो लोगो की मौत 

आग की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

पौड़ी। पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना बीती रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हे की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।
———————————–
सड़क दुर्घटना में घायल कांस्टेबल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

किच्छा। किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया।गंभीर हालत में लक्ष्मण को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लक्ष्मण को उपचार के दौरान होश नहीं आया। उनकी हालत लगातर बिगड़ती गई। चिकित्सक भी लगातार उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु लक्ष्मण सोमवार रात जिंदगी की जंग हार गया। उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुच गए। मंगलवार सुबह लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *