दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत दो घायल - Seva Bharat Times

दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत दो घायल

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ से एक बडे सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से हो कर जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है। पिथौरागढ़ की इस दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *