आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी का छापा - Seva Bharat Times

आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी का छापा

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है। बता दें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आराप भी लगा था। वहीं, वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *