सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह - Seva Bharat Times

सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

सेवा भारत टाइम्स | सच की आवाज जन-जन तक पहुंचाना हमारा प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *