-नए लोगों को जोड़ते हुए मजबूती के साथ आकार लेगी पार्टीः सुमित तिवारी।
हरिद्वार। समजावादी पार्टी कार्यालय ललताराव पुल पर अयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सामाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि सुमित तिवारी की ऊर्जा और कार्यशैली को देखते हुए सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर सुमित तिवारी को हरिद्वार महानगर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जोकि आगामी चुनाव से पहले संगठन को धार देते हुए उसका विस्तार करने का कार्य करेंगे। नवनियुक जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान व प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है उसके फल स्वरूप अगामी निकाय चुनाव से पूर्व संगठन का एक नया रूप देखने को मिलेगा। जल्द ही नए लोगों को पार्टी संगठन से जोड़कर सामाजवादी पार्टी मजबूती के साथ नया आकार लेगी।प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने साथ ही साथ पौढ़ी से सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष व संजय मल्ल को सामाजवादी पार्टी गोरखा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्याक्ष डी एस रावत, प्रदेश महासचिव महावीर, प्रदेश प्रवक्ता केएस बालियान, मिडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, ब्रजपाल, नैनसिंह, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र, मंगल, दिनेश कुमार, मंगल सिंह, इसरार अंसारी, कपिल सैनी, विपिन, सुरेंद्र कुमार, आशीष आदि लोग शामिल रहेे।