उत्तराखंड: भाजपा का अवैध कब्जों के मामले में न किसी को सरंक्षण न समर्थनः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कहा कि सरकार प्रदेश मे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्प है इसके लिए उसका न किसी को सरंक्षण है और न समर्थन। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के निजी मामलों में आरोप का जवाब पार्टी नही, बल्कि संबंधित व्यक्ति अथवा संस्थान दे सकता है और भाजपा निजी मामलों मे किसी की पैरोकार नही है।

उन्होंने कहा कि देहरादून हो या हरिद्वार अथवा पूरे प्रदेश मे भाजपा का अतिक्रमण के खिलाफ रुख साफ है। किसी भी मामले मे कानून अपना कार्य करेगा। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश मे लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान जोर शोर से चल रहा है सीएम इसे लेकर अपना संकल्प दोहरा चुके है। सरकारी भूमि से हर हाल मे कब्जा हटाकर लैंड जिहाद को नेश्तानबूत किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *