उत्तराखंड: कांग्रेसियों ने निकाली हल्द्वानी विधानसभा के तीनों ब्लाको में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

-विधायक सुमित हृदयेश ने की यात्रा की शुरूआत।

हल्द्वानी रिपोर्टर एसबीटी न्यूज

हल्द्वानी। कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के दिन से पूरे राज्य में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी व बनभूलपुरा) निकाली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेसी दिन भर सड़को पर यात्रा निकालते दिखे, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे दो माह तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। यात्रा के समापन अवसर पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी। आज इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *